Udaipur Times, Udaipur News: पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय के बहिरंग विभाग (OPD) में मरीजों को देखने के समय में बदलाव किया गया है।
चिकित्सालय अधीक्षक द्वारा जारी आदेशानुसार 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2027 तक OPD का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। साथ ही रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश के दिनों में OPD का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।