उदयपुर के पेंशन अदालत 18 सितंबर को

 | 
judgement

 

Udaipur Times, Udaipur News: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जन स्वास्थ अभियांत्रिकी विभाग एवं स्थानीय निकाय विभाग (नगर निगम/नगर परिषद/नगरपालिका) के सेवानिवृत/सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण  के लिए पेंशन अदालत 18 सितंबर को लगाई जाएगी।

पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार आगामी 18 सितम्बर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।

कोषाधिकारी ग्रामीण ने बताया कि मुख्य सचिव महोदय के निर्देशानुसार यह पेंशन अदालत मुख्य रूप से इन विभागों के पारिवारिक पेंशनर्स (विधवा/तलाकशुदा/अविवाहित पुत्री/दिव्यांग व्यक्तियों) के समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित की जाएगी।

परिवेदना निर्धारित प्रपत्र में संबंधित कोष/उपकोष कार्यालय, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं क्षेत्रीय उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग, उदयपुर में व्यक्तिशः, डाक अथवा कोष कार्यालय, उदयपुर (ग्रामीण) के ई-मेल आई.डी.  torural-uda-rj@nic.in  पर 18 अगस्त तक प्रस्तुत की जा सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News