वर्षों से बसे परिवार अब भी पट्टों से वंचित
उदयपुर 30 जनवरी 2026। ज़िले में पेराफेरी क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र के पास बसी आबादी क्षेत्र के परिवारों को आबादी के पट्टे देने का मुद्दा उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने विधानसभा में उठाया।
विधायक ने राजस्थान विधानसभा में सरकार से मांग की कि पेराफेरी क्षेत्र में वर्षो से बसी आबादी के प्रकरणों की जिला स्तर पर समयबद्ध समीक्षा करवाई जावें एवं लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु स्पष्ट दिशा-निपर्देश जारी किये जायें एवं वास्तविक पात्र परिवारों को भूमि आवंटन एवं आवासीय पट्टे दिये जायें।
विधायक फूलसिंह मीणा ने विधानसभा में कहा कि लम्बे समय से लम्बित समस्याओं का ध्यानाकार्षण करते हुए कहा कि नगरों की पेराफेरी अर्थात् नगर सीमा से सटी आबादी क्षेत्र से लगी भूमि को आबादी प्रयोजनार्थ आवांटित करने हेतु ज़िला कलकटर केा अधिकृत किया गया उसके बावजूद उदयपुर के पेराफेरी क्षेत्र में वर्षो से निवासरत् श्रमिक एवं निम्न आयवर्ग के परिवारों को भूमि पर वैधानिक अधिकार/आवासीय पट्टे नहीं मिले।
अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस क्षेत्रों में वर्षो से आबादी बसी हुई है वहां अधिक सूचनाओं ओर प्रशासनिक आदेशों के बावजूद व्यवहारिक स्तर पर उनका प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।
#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #LandPattas #UrbanPeriphery #HousingRights #PhoolSinghMeena #RajasthanAssembly #PeripherySettlement #LowerIncomeHousing