उदयपुर में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

 | 

Udaipur Times 29 मई 2026। उदयपुर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता के संबंध में संयुक्त बैठक शुक्रवार को जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर की अध्यक्षता में हुई। 

बैठक में विक्रय अधिकारी (पेट्रोल) IOCL धर्मेन्द्र कुमार यादव, विक्रय अधिकारी (पेट्रोल) BPCL आशीष गुप्ता, विक्रय अधिकारी (पेट्रोल) HPCL भारत भूषण, ISM , न्यारा एनर्जी अभिषेक गुप्ता, विक्रय अधिकारी (पेट्रोल) रिलाईन्स केशव राज मेहता, पेट्रोल पंप एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधि राज राजेश्वर जैन, मनोज गोयल, राजेन्द्र जैन, विकास अग्रवाल एवं प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या उपस्थित रही। petrol diesel news

बैठक के दौरान विक्रय अधिकारियों के साथ जिले में पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक की समीक्षा की गई। जिला रसद अधिकारी ने विक्रय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उदयपुर जिले के समस्त पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता होना सुनिश्चित की जाये। पेट्रोल पम्पों से विक्रय किये जा रहे पेट्रोलियम उत्पादों के बल्क विक्रय को दृष्टिगत कर विक्रय अधिकारियों को इनकी गहन जाचं करने के साथ-साथ जिले में स्थित कन्झ्युमर पम्पों द्वारा डीजल के क्रय-विक्रय बाबत् सांख्यिकी शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। petrol diesel news

पेट्रोल पम्प एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधि द्वारा आँयल कम्पनी के डिपो से टैंक लॉरी के भरने में विलम्ब होने बाबत् अवगत कराया गया। इस पर विक्रय अधिकारियों को इस बाबत् आवश्यक रणनीति बना जिला रसद अधिकारी को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला रसद अधिकारी द्वारा पेट्रोल पम्प एसोसिएशन उदयपुर से आग्रह किया कि वह बल्क विक्रय से बचे एवं पम्प के ड्राई-आउट होने की संभावना पर अविलम्ब जिला रसद कार्यालय एवं संबंधित विक्रय अधिकारियों को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। petrol diesel news

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News