48 घंटे में प्राथमिकता से PNG कनेक्शन जारी करने के दिए निर्देश

PNG कनेक्शन बढ़ाने को लेकर बैठक आयोजित

 | 

उदयपुर 26 मार्च 2026। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव द्वारा आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एवं ज़िला कलक्टर नमित मेहता द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में गुरूवार को सांय 4.30 बजे ज़िला रसद अधिकारी, उदयपुर, ऑयल कम्पनी के ज़िला समन्वयक एवं CGD के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

ज़िला रसद अधिकारी द्वारा औद्योगिक/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उपयोग में लिये जा रहे व्यवसायिक सिलेंडरों की कम उपलब्धता एवं उपलब्ध स्टॉक पर अत्यधिक दबाव होने के कारण पंजिकृत व्यवसायिक सिलेंडरों के उपयोगकर्ताओं को PNG के अन्तर्गत आवेदन करने एवं इस हेतु CGD के प्रतिनिधियों को औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सूची उपलब्ध कराने हेतु ओएमसी के विक्रय अधिकारियों को अविलम्ब सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। 

ज़िला रसद अधिकारी सृष्टि डबास द्वारा CGD के प्रतिनिधियों रूट मेप उपलब्ध कराने हेतु कहा गया ताकि अधिक प्रभावी तरीके से कम समय में PNG के अन्तर्गत कनेक्शन संस्थापित किये जा सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया की जिन स्थानों पर पूर्व से ही पाईप लाईन क्रियाशील है वहॉ प्राथमिकता से आगामी 48 घंटो में कनेक्शन जारी किये जाये।

CGD के प्रतिनिधि धवल द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में उदयपुर ज़िले में प्रतापनगर, चित्रकुट नगर, शोभागपुरा, न्यू भुपालपुरा, रघुनाथ पुरा, न्यू RTO, केशव नगर, न्यू अशोक नगर, खारा कुआँ, भुवाणा, बेदला, बड़गॉव, न्यू नवरतन कॉम्प्लेक्स, सुखेर, मंगलम कॉम्प्लेक्स, तुलसी नगर, धुणी माता, उदयपुर सीमेंट वर्क्स एवं गुडली इन्डस्ट्रीयल ऐरीया में उनके द्वारा PNG के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रहीं है।

बैठक में मोजुद OMC के ज़िला समन्वयक शलोक गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया की आज सांय तक उनके द्वारा रूट मेप के अनुसरण में प्राथमिकता देते हुये औद्योगिक/व्यवसायिक की सूची उपलब्ध करवा दी जायेगी। धवल द्वारा प्राप्त सूची के क्रम में संभावित उपभोक्ताओं को त्वरित गति से PNG के तहत कनेक्शन जारी करने हेतु आश्वस्त किया गया।

CGD के प्रतिनिधि द्वारा बैठक में अवगत करवाया की उपरोक्त क्षैत्रो में इनके द्वारा घरेलू श्रेणी के अन्तर्गत कुल 3000, व्यवसायिक श्रेणी के अन्तर्गत 10, एवं औद्योगिक श्रेणी के अन्तर्गत 1 प्रतिष्ठान पंजीकृत किये जाकर कनेक्शन दिये गये है।

ज़िला रसद अधिकारी द्वारा CGD के प्रतिनिधि द्वारा अधिक जागरूकता, लाने हेतु अधिक प्रचार प्रसार (समाचार पत्रो मे विज्ञापन पेम्पलेट) की आवश्यकता पर जोर दिया गया तथा साथ ही समय-समय पर प्रगति से इस कार्यालय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ताकि ज़िला कलक्टर एवं अन्य उच्च अधिकारियों को तथ्यात्मक स्थिति से अवगत कराया जा सके।

बैठक में श्लोक गुप्ता, विक्रय अधिकारी भारत पेट्रोलियम एवं नोडल अधिकारी, अंकुश भार्गव, विक्रय अधिकारी HPCL, धवल रूप चन्दानी, अडानी गैस, उदयपुर श्रेंयाश शर्मा, पियुष सिंह, वेभव दधीच सहायक प्रबन्धक अडानी गैस उपस्थित रहें।

#Udaipur #RajasthanNews #PNGConnection #GasSupply #UdaipurNews #SmartCityUdaipur #CGDIndia #LPGShortage #IndustrialNews #BusinessUdaipur #PipelineGas #EnergyNews #RajasthanUpdates