सरकारी संस्थानों में जल्द मिलेंगे PNG गैस कनेक्शन
PNG कंपनियों ने आश्वासन दिया कि 1-2 सप्ताह के भीतर सभी चिन्हित स्थानों पर गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे
उदयपुर 1 अप्रैल 2026। ज़िला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर ज़िले के राजकीय आवासों और संस्थानों में PNG गैस ((पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु बुधवार को अतिरिक्त ज़िला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
ज़िला रसद अधिकरी, द्वितीय मनीष भटनागर ने बताया कि राजकीय आवास, विद्यालय, छात्रावास, सर्किट हाउस, कॉलेज, ट्रेनिंग संस्थान एवं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित रसोईघरों में PNG गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा मिड डे मील योजना के तहत संचालित विद्यालयों, TAD छात्रावासों और विशेष परियोजनाओं में गैस वितरकों को भी PNG नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। PNG कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि 1 से 2 सप्ताह के भीतर सभी चिन्हित स्थानों पर गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
बैठक में प्रशिक्षु IAS सृष्टि डबास, ज़िला रसद अधिकारी मनीष भटनागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और PNG कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #PNGGas #PipedNaturalGas #CleanEnergy #GreenEnergy #IndiaDevelopment #Infrastructure #SmartCity #UrbanDevelopment #GovernmentNews #PublicSector #EnergyTransition #SustainableIndia #EcoFriendly #GasConnection #MidDayMeal #EducationIndia #HostelLife #CollegeCampus #BreakingNews #LocalNews #IndiaNews #DevelopmentNews #UdaipurUpdates #RajasthanUpdates #CleanFuel #FutureOfEnergy
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
