उदयपुर पुलिस अपराध समीक्षा बैठक

तुलनात्मक आंकड़ों की समीक्षा की गई

 | 

उदयपुर 24 मार्च 2026। ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में 23 मार्च 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, उदयपुर में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, एससी/एसटी सेल, महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ तथा सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर जोर दिया गया।

बैठक में वर्ष 2024, 2025 और फरवरी 2026 तक के तुलनात्मक आंकड़ों की समीक्षा की गई, जिसमें भारतीय दंड संहिता, लोकल एवं स्पेशल एक्ट, निरोधात्मक कार्रवाई, महिला अत्याचार तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों तथा धारा 173(8) सीआरपीसी और बीएनएसएस की धारा 193(9) के तहत लंबित मामलों की समीक्षा की गई। नवीन आपराधिक कानून के अंतर्गत 22 मार्च 2025 तक की गई कार्रवाई का बिंदुवार विश्लेषण भी किया गया।

गोष्ठी में पिछले 10 वर्षों में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गंभीर प्रकृति के अनसुलझे प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #LawAndOrder #CrimeUpdate #PoliceMeeting #AmritaDuhan #UdaipurUpdates #LocalNewsUdaipur #RajasthanUpdates #PoliceReform #CrimeControl