उदयपुर पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

अपराध की सूचना सीधे एसपी को भेज सकेंगे नागरिक

 | 
Smugglers Attack Udaipur Police Team During Liquor Smuggling Crackdown | Kherwada Crime News

उदयपुर 9 मार्च 2026। ज़िले में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए ज़िला पुलिस अधीक्षक ने आमजन के लिए एक विशेष मोबाइल नंबर जारी किया है। ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल ने अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों, शराब, हथियारों तथा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल नंबर 8764527201 जारी किया है।

यह मोबाइल नंबर ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के संरक्षण में संचालित रहेगा। आमजन अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी इस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से सीधे ज़िला पुलिस अधीक्षक को भेज सकते हैं।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस नंबर पर प्राप्त होने वाली सभी सूचनाओं को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और सूचना के आधार पर तुरंत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और पहचान भी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #CrimeAlert #PublicSafety #WhatsAppHelpline #UdaipurUpdates #LocalNewsUdaipur #UdaipurCity #RajasthanPoliceNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News