उदयपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले

शहर के 11 थाना प्रभारियों सहित कई CI और ASI के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं
 | 
Smugglers Attack Udaipur Police Team During Liquor Smuggling Crackdown | Kherwada Crime News

 

Udaipur Times, Udaipur Police: 11 जुलाई 2026। राजस्थान में तबादलों के दौर के बीच उदयपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने देर रात 36 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। इस सूची में शहर के 11 थाना प्रभारियों सहित कई CI और ASI के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

हाल ही में निजी अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मारपीट के मामले में विवादों में रहे CI आदर्श परिहार को पुलिस लाइन से ट्रैफिक शाखा में लगाया गया है। पिछले दो दिनों में पुलिस विभाग की अलग-अलग सूचियों में ASP, CI, SI, ASI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित कुल 308 पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा चुके हैं।

जारी आदेशों के अनुसार सूरजपोल थाने की कमान CI सूर्यभान सिंह को सौंपी गई है, जबकि भूपालपुरा थाने में CI रतनसिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। प्रतापनगर थाने के नए थाना प्रभारी CI अजय सिंह राव होंगे और सवीना थाने की जिम्मेदारी CI दलबीर सिंह संभालेंगे।

घंटाघर थाने में CI मुकेश सोनी, धानमंडी थाने में CI गजवीर सिंह और बड़गांव थाने में SI हितेश यादव को थाना प्रभारी बनाया गया है। महिला थाना की कमान CI सुशीला खोईवाल को सौंपी गई है। पर्यटन थाना में CI दयालाल चौहान, गोवर्धन विलास थाना में CI सुनील चारण तथा नाई थाना में CI कर्मवीर सिंह को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग में पिछले 24 घंटे के भीतर यह चौथी बड़ी तबादला सूची है। इससे पहले जारी सूचियों में बड़ी संख्या में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और ASI स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News