उदयपुर के रानी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, इंद्रलोक गार्डन में बनेगी पार्किंग
Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर की फतहसागर झील के किनारे रानी रोड पर बोटिंग पॉइंट के पास पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से लगने वाले जाम का मुद्दा UDA बैठक में उठा।
UDA अधिकारियों ने बताया कि इंद्रलोक गार्डन में पार्किंग शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
आगामी दिनों में यहां पार्किंग शुरू की जाएगी। इससे पर्यटकों और आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।