उदयपुर वासियों को मिलने लगी है जाम से राहत! पारस तिराहा अंडरब्रिज खोला
Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर शहर मे एलिवेटेड प्रोजेक्ट के चलते पारस तिराहा पर लगने वाले जाम से आंशिक मुक्ति मिलने लगी है। पारस तिराहे पर तैयार अंडरब्रिज अब वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
पारस तिराहे पर अंडरब्रिज के शुरू होने और फ्लाइओवर के पूरा होने के बाद यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा ।
पारस तिराहे पर बने अंडरब्रिज की लंबाई करीब 210 मीटर और चौड़ाई 4.5 मीटर है, जबकि ऊंचाई 4.60 मीटर है । इस अंडरब्रिज के चालू होने से पारस तिराहे से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाहनों को एक वैकल्पिक मार्ग मिला है ।
दूसरी तरफ इसी प्रोजेक्ट के तहत बैन रहा फ्लाइओवर का कार्य भी तेजी से चल रहा है । दीपावली तक इसकी भी पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।