उदयपुर में 29 अप्रैल से 15 मई तक स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक

आदेश उदयपुर जिले के समस्त राजकीय, निजी एवं CBSE से मान्यता प्राप्त विद्यालयो पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे

 | 

उदयपुर 28 अप्रैल 2026 । ज़िले में भीषण गर्मी तथा आगामी दिवस में मौसम विभाग की अत्यधिक गर्मी की चेतावनी के मध्यनजर जिले के समस्त राजकीय/गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु दिनांक 29.04.2026 से 15.05.2026 तक विद्यालय समय प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक किया जाता है। 

शेष कक्षा 09 से 12 तक विद्यार्थियों का अध्यापन यथावत रहेगा। यह आदेश उदयपुर जिले के समस्त राजकीय, निजी एवं CBSE से मान्यता प्राप्त विद्यालयो पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 

उक्त आदेश के अनुसार समय केवल विद्यार्थियों हेतु लागू रहेगा। विद्यालय स्टाफ यथावत निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेगा। इन निर्देषो की अवहेलना करने वाले राजकीय/गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।  

आंगनबाडी का भी समय बदला

इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन प्रातः 07ः30 बजे से 10ः30 बजे तक  किया जाएगा। यह आदेश केवल बच्चों के लिए लागू रहेगा, जबकि आंगनवाड़ी के मानदेय कर्मियों का कार्य समय प्रातः 07ः30 बजे से 11ः30 बजे तक रहेगा।

नोट:- परीक्षा समय यथावत रहेगा।  

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Heatwave #HeatwaveAlert #SchoolUpdate #SchoolTiming #SummerHeat #WeatherAlert #IndiaNews #EducationNews #CBSE #SchoolLife #BreakingNews #LocalNews #UdaipurCity #RajasthanHeat #SummerAlert #StudentSafety

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News