Breaking News: उदयपुर के स्कूल 23 जनवरी से सामान्य समय पर होंगे संचालित
उदयपुर 22 जनवरी 2026। ज़िले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 23 जनवरी 2026 से पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे। गत 6 जनवरी से अग्रिम आदेश तक ज़िले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का समय सुबह 10 से साएँ 4 बजे तक का कर दिया गया था।
यह आदेश मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने ज़िला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर जारी किया है।
आपको बता दे की पूर्व में शीतलहर के प्रभाव के कारण उदयपुर ज़िले के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया गया था।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अब पूर्व में जारी यह आदेश वापस ले लिया गया है।
#Udaipur #UdaipurSchools #SchoolTimings #EducationUpdate #RajasthanNews #UdaipurNews #DistrictUpdate #SchoolReopening #ColdWaveUdaipur #NamitMehta #DrPratibhaGupta
