सेटबैक विवाद में बुजुर्ग की हत्या के बाद बवाल, आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

 | 
Buldozer action on Murder Accused

 

Udaipur Times, UDA Demolition Action: उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सेटबैक विवाद को लेकर 68 वर्षीय फाइनेंसर सागरमल मेहता की हत्या के बाद गुरुवार को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन, परिजन और रिश्तेदार एकत्रित होकर आरोपियों की गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग पर अड़ गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन और UDA के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लगाए। UDA Demolition Action

मृतक के परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी प्रवीन सिंह राव अवैध रूप से मकान का निर्माण कर रहा था, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में सागरमल मेहता पक्ष जीत चुका था। इसके बावजूद निर्माण जारी रहा। परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश के चलते प्रवीन सिंह, अनुराग और एक अन्य युवक ने मिलकर सागरमल मेहता पर हमला कर दिया। आरोप है कि सिर, चेहरा, नाक और छाती पर लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उनकी पसलियां और श्वास नली तक क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकियां दे चुका था। UDA Demolition Action

घटना के विरोध में परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और UDA तहसीलदार विजय रेगर मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया जाएगा, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। इसके बाद UDA की टीम ने दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी के अवैध निर्माण वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया। UDA Demolition Action

इस दौरान मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद जब एम्बुलेंस शव लेकर बाहर निकली तो प्रदर्शनकारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। UDA Demolition Action

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News