उपनगरीय क्षेत्र के नागरिकों ने लिया शहरी सेवा शिविर का लाभ

विभिन्न योजनाओं में शिविर से सैकड़ो शहर वासी हो रहे लाभान्वित

 | 
shahri seva shivir

उदयपुर 27 सितंबर 2025। शहर में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर में सैकड़ो लोग पहुंच अपने कई समय से लंबित और अति आवश्यक संपन्न करवा रहे हैं साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित लाभ भी ले रहे है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहर वासियों को निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शिविर वार्ड संख्या 38, 39, 30, 26 हेतु अटल सभागार सेक्टर-4 में आयोजित किया जहां सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे और अपने कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए।

हाथों हाथ पेड़ की छंगाई, वर्षों की परेशानी हुई समाप्त

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर 4 स्थित अटल सभागार में कैंप के आयोजन के दौरान अजयदीप सिंह जादौन ने आकर घर के पास बिजली के खंभे से संपर्क में आ रही पेड़ की टहनियों से हो रही परेशानी के बारे में अवगत करवाया उन्होंने कहा कि पेड़ की टहनियों से कई बार शॉर्ट सर्किट होने से बिजली उपकरण जल चुके है। पूरे मोहल्ले में इससे नुकसान हो रहा है। जिस पर तुरंत संज्ञान लेकर पेड़ की छंगाई करवाई गई। 

एक छत के नीचे सभी विभाग, आमजन को हो रहा लाभ

शहरी सेवा शिविर के दौरान शहर के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहते हैं जिसका सीधा का सीधा लाभ शहर की आम जनता को मिल रहा है। सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहने से जो भी कार्य अपूर्ण है या प्रगतिरत है उन्हें ओर आसानी से पूर्ण करवाया जा सकता है।

145 स्थान हुए रोशन

शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को शहर में 145 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा सभी 145 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।

वर्षों बाद जुड़े खाद्य सुरक्षा से, छलके आंसू

शुक्रवार को शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत अटल सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एकल युगल बाबेल ने आकर वर्षों से खाद्य सुरक्षा से वंचित होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता बाबेल को खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित करवाने की औपचारिकता पूरी की जिससे अब इनको कम मूल्य में खाद्य सामग्री प्राप्त होगी। परिवार ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। इसी प्रकार अणुव्रत नगर निवासी नन्दलाल जैन के घर के पास वाली गली की स्ट्रीट लाइट्स मे फेज वायर नहीं होने के कारण लाइट बंद रहती थी जिसमें फेज वायर लगवा कर सभी चार लाइट्स शुरू करवा दी।

निवर्तमान पार्षद  पूरे समय रहे उपस्थित, निगम आयुक्त का दिया धन्यवाद

अटल सेवा घर में शुक्रवार को आयोजित हुए कैंप में नीव वर्तमान पार्षद हेमंत बोहरा, रमेश जैन, देवेंद्र पुजारी, चंद्र प्रकाश सुहलकर ने पूरे दिन अपनी उपस्थिति दी और आने वाले वार्ड वासियों की सहायता की। उन्होंने निगम अधिकारियो का एवं राज्यसरकार का धन्यवाद दिया।

कई समय से अटके कार्य हुई पूरे

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शुक्रवार को शहर के वार्ड संख्या 38, 39, 30, 26 हेतु अटल सभागार सेक्टर-4 में आयोजित किया गया था। इन वार्डो में कई वार्ड वासियों के कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। भवन अनुमति निर्माण की 3 अनुमति त्वरित कार्यवाही कर जारी की गई, साथ ही नामांतरण के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सीवरेज कनेक्शन को लेकर शिविर में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी 10 आवेदको को सीवरेज कनेक्शन का लाभ हाथों हाथ दिया गया है। 8 फायर एनओसी जारी की गई। खाद्य सुरक्षा से संबंधित 17 परिवारों को लाभान्वित किया गया।

आज यहां आयोजित होगा शिविर

निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार वार्ड संख्या 50, 51, 58, 34 हेतु आर.एम.वी सूरजपोल में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी वार्ड वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।