25 सितंबर को होने वाला शहरी सेवा शिविर अब 6 अक्टूबर को
उपनगरीय क्षेत्र के नागरिकों ने लिया शिविर का लाभ
उदयपुर 24 सितंबर 2025। शहर में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर में सैकड़ो लोग पहुंच अपने आवश्यक एवं वंचित कार्य संपन्न करवा रहे हैं साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित लाभ भी ले रहे है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहर वासियों को निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन अवकाश के पश्चात मंगलवार को अभियान का पांचवां शिविर वार्ड संख्या 28, 29, 31, 32, 33 हेतु सामुदायिक भवन गायत्री नगर, सेक्टर 5 में आयोजित किया जहां सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे और अपने कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए।
भवन अनुमति प्राप्त होकर हुए खुश
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर 5 सामुदायिक भवन में कैंप के आयोजन के दौरान भवन अनुमति को लेकर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनके कार्य कुछ समय से निगम में प्रगतिरत थे। आयुक्त को संज्ञान में आने पर आवश्यक दस्तावेज की मांग कर तुरंत भवन अनुमति जारी की गई जिससे आवेदक शिविर में आकर खुश हो गए।
एक छत के नीचे सभी विभाग, आमजन को हो रहा लाभ
शहरी सेवा शिविर के दौरान शहर के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहते हैं जिसका सीधा का सीधा लाभ शहर की आम जनता को मिल रहा है। सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहने से जो भी कार्य अपूर्ण है या प्रगतिरत है उन्हें ओर आसानी से पूर्ण करवाया जा सकता है।
85 स्थान हुए रोशन
शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत मंगलवार को शहर में 85 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा सभी 85 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।
19 परिवार जुड़े खाद्य सुरक्षा से
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मंगलवार को शहरी सेवा शिविर में 15 परिवारों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। अब इन परिवारों को कम मूल्य में खाद्य सामग्री प्राप्त होगी। सभी परिवारों ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।
कई समय से अटके कार्य हुई पूरे
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मंगलवार को अभियान का पांचवां शिविर वार्ड संख्या 28, 29, 31, 32, 33 हेतु सामुदायिक भवन गायत्री नगर, सेक्टर 5 में आयोजित किया गया था। इन वार्डो में कई वार्ड वासियों के कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। नामांतरण के 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सीवरेज कनेक्शन को लेकर शिविर में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी 10 आवेदको को सीवरेज कनेक्शन का लाभ हाथों हाथ दिया गया है। शिविर में सफाई से संबंधित 62 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं जिसमें से 44 शिकायतो का निस्तारण तुरंत कर दिया गया था और शेष का प्रगतिरत है। शिविर में 3 फायर एनओसी भी जारी की गई।
अब बुधवार 24 सितम्बर को यहां आयोजित होगा शिविर, 25 को शिविर का नहीं होगा आयोजन
निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार वार्ड संख्या 35, 36, 37, 48, 49 हेतु दीनदयाल उपाध्याय परिसर नगर निगम में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को वार्ड वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके। इसी के साथ 25 सितम्बर को वार्ड 47, 40, 41, 44, 43, 42 हेतु गणेश जैन छात्रावास सुन्दरवास रोड़ पर शिविर का आयोजन होना था जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है यह शिविर अब 6 अक्टूबर को गंगू कुंड पर आयोजित किया जाएगा।
