UD Tax: शहर में एक साथ 20 स्थानों पर हुई सीज की कार्यवाही
उदयपुर 22 मार्च 2026 । नगरीय विकास कर को लेकर निगम ने रविवार को एक बार फिर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए 20 संपत्तियों की सीज किया है। सीज के बाद निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि निगम, नगरीय विकास कर को लेकर किसी भी प्रकार से कोई रियायत नहीं करेगा। आयुक्त ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च तक ही विशेष छूट का प्रावधान किया गया है यदि अपनी संपत्ति का टैक्स अभी तक जमा नहीं करवाया है तो तुरंत करवाकर योजना का लाभ लेवे अन्यथा फिर 31 मार्च के बाद पेनल्टी एवं ब्याज के साथ टैक्स जमा करवाना पड़ेगा।
आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार रविवार को गणेश जैन छात्रावास जिसका 14.24 लाख का यू डी टैक्स बकाया है, चंद्रा मोटर्स शोरूम 12.39 लाख, उदयलाल राव 6.45 लाख रुपए , अली मो. कांकरोली वाला 3.41 लाख रुपए, कैलाश शर्मा 3.01 लाख , पारसमल पंचोली 3.01 लाख, फखरुद्दीन 2.97 लाख, हनु बिल्डकोन 2.89 लाख, मो. अली (तोकिर बंदूकवाला) 2.47 लाख, देलही टेलर्स 2.07 लाख, ओंकार सिंह देवल 1.76 लाख, राजकुमार सुहालका 1.52 लाख, संतोष प्रजापत 1.49 लाख, हनु बिल्डकोन 1.34 लाख, अनिता हेमनानी 1.26 लाख, मिस्टर क्लीन कार पार्लर 1.20 लाख, मदन लाल मांगी लाल 1.16 लाख, किशनलाल मेनारिया 94 हजार, नेमीचंद जैन 85 हजार, विनोद पोखरना 85 हजार रुपए का यू डी टैक्स बकाया था जिसे सीज किया गया।
आयुक्त खन्ना के अनुसार इनके द्वारा नगरीय विकास कर की राशि जमा नहीं कराने से नगर निगम द्वारा इन व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगा इनकी व्यावसायिक गतिविधियाँ बन्द करा दी गई। संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद कारण भी नही बताया गया। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था। सभी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधिन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ती हेतु चार संपतियो को सीज करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
31 मार्च के बाद पेनल्टी एवं ब्याज के साथ जाना करवाना होगा टैक्स
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि सरकार द्वारा 31 मार्च तक ब्याज एवं पेनल्टी में भारी छूट दी जा रही है, शहर में जिसका नगरीय विकास कर बकाया है एवं उन्होंने 31 मार्च तक जमा नहीं करवाया है तो उन्हें अप्रैल माह से ब्याज एवं पेनल्टी के साथ अपना नगरी विकास कर जमा करवाना होगा। निगम द्वारा नगरी विकास कर हर हाल में वसूला जाएगा और संपत्ति सीज भी की जाएगी। अतः सरकार द्वारा जो छूट प्रदान की जा रही है उसका सभी लाभ लेवे।
सुबह सीज की संपत्ति, सायं तक 4 संपत्ति का टैक्स जमा
नगर निगम द्वारा रविवार को सवेरे शहर की 20 संपत्तियों को नगरीय विकास कर बकाया होने के कारण सीज किया गया था जिसमें से चार संपत्ति मालिकों द्वारा अपना नगरी विकास कर जमा करवाया गया। सीज संपत्ति में से पारस मल पंचोली, दिल्ली टेलर्स, किशनलाल मेनारिया, नेमीचंद जैन द्वारा अपना यूडी टैक्स जमा करवा दिया गया।