शहर के नागरिकों ने लिया शहरी सेवा शिविर का लाभ

विभिन्न योजनाओं में शिविर से सैकड़ो शहर वासी हो रहे लाभान्वित

 | 
Shahri Seva Shivir

उदयपुर 2 अक्टूबर 2025 । शहर में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर में सैकड़ो लोग पहुंच अपने कई समय से लंबित औरअति आवश्यक संपन्न करवा रहे हैं साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित लाभ भी ले रहे है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहर वासियों को निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को शिविर वार्ड संख्या 1,3,69,70 हेतु  एस.आई.ई.आर.टी में आयोजित किया जहां सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे और अपने कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए।

142 स्थान हुए रोशन

शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत  उद्धवार को शहर में 142 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा सभी 142 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।

275 नागरिकों ने लिया चिकित्सा सुविधा का लाभ

बुधवार को शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शहर के नागरिकों ने चिकित्सा सेवा का लाभ लिया। कैंप में पहुंचे नागरिकों में से 275 से अधिक नागरिकों ने चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कई समय से अटके कार्य हुई पूरे

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बुधवार को शहर के वार्ड संख्या 1,3,69,70 हेतु  एस.आई.ई.आर.टी में आयोजित किया गया था। इन वार्डो में कई वार्ड वासियों के कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। शिविर में नामांतरण के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सीवरेज कनेक्शन को लेकर शिविर में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी 5 आवेदको को सीवरेज कनेक्शन का लाभ हाथों हाथ दिया गया है। 6 फायर एनओसी जारी की गई। खाद्य सुरक्षा से संबंधित 10 परिवारों को लाभान्वित किया गया।

अब शुक्रवार को यहां आयोजित होगा शिविर

निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार वार्ड संख्या वार्ड  2,6,7,8,9,10,11,12 हेतु आयुर्वेद कॉलेज राड़ जी चौराहा परमें शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी वार्ड वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।