नगर निगम उदयपुर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर 2025 आयोजित करेगा
जानें कब और कहाँ लगेंगे कैंप, कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध होंगी और कैसे मिलेगा लाभ।
उदयपुर 16 सितंबर 2025। नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से शहरी सेवा शिविर 2025 का आगाज किया जाएगा। इसके तहत लगने वाले शिविर में निगम द्वारा संपादित होने वाले सभी कार्य त्वरित संपादित किए जाएंगे, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशन में शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में है। उक्त शिविर के पूर्व निगम द्वारा प्री केम्प आयोजित किए गए जिसमें शहरवासी ने पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया, आयुक्त ने पूरी तरह आश्वस्त किया है कि अवगत करवाई गई समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कदम प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण तथा नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदत्त करने व जन समस्या समाधान हेतु शहरी सेवा शिविर-2025 का शुभारंभ 17 सितंबर बुधवार से किया जाएगा। यह अभियान 17 अक्टूबर, 2025 तक संचालित होगा। उक्त अभियान के दौरान निगम द्वारा संपन्न होने वाले सभी कार्यों को त्वरित एवं आवश्यक रूप से प्राथमिकता देते हुए सम्पन्न किए जाएंगे। सभी शहरवासियों को शिविर में होने वाले कार्यों की संपूर्ण जानकारी देने एवं संबंधित कार्य की तैयारियों को लेकर निगम द्वारा प्री कैंप शिविर का आयोजन भी किया गया था जिसमें कई शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
यह कार्य संपन्न होंगे शिविर में- नगर निगम द्वारा आयोजित होने वाले शहरी सेवा शिविर में भूमि सम्बन्धी लम्बित निम्न प्रकरणों का निस्तारण वर्तमान में प्रचलित नियमों / प्रावधानों अनुसार किया जावेगा जिसमें
- धारा 69-ए के पट्टे
- कृषि भूमि रूपान्तरण के पट्टे
- निकाय योजना के पट्टे
- कच्ची बस्ती नियमन के पट्टे
- स्टेटग्रान्ट एक्ट के पट्टे
- भवन मानचित्र अनुमोदन
- भूखण्डों का उप विभाजन / पुनर्गठन
- खांचा भूमि आवंटन
- नाम हस्तानान्तरण
- लीजहोल्ड पट्टो को फ्री होल्ड पट्टों में परिवर्तित करना
- भू-उपयोग परिवर्तन
- सफाई व्यवस्था में सुधार एवं ब्लैक स्पॉटों के समाप्ति की कार्यवाही
- सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत नई स्ट्रीट लाईटे लगाना एवं बंद पडी लाईटों को चालू कराना
- आवारा पशुओं को पकड़ना
- सड़क मरम्मत / पेच वर्क के प्रस्ताव स्वीकृत कर, मौके पर कार्य कराना
- पार्क, सामुदायिक केन्द्र, रैन बसेरा आदि सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव का कार्य
- विभिन्न राजकीय जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति जारी करना
- जन्म-मृत्यू / विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करना
- फायर एन.ओ.सी. / ट्रेड लाईसेंस / डेयरी बूथ अनुज्ञा-पत्र जारी करना
- पार्किग स्थलों का चिन्हीकरण कर, विकसित करना
- शहर के प्रमुख चौराहों / डिवाइडरों का रख-रखाव एवं सौन्दर्यकरण
सुबह 9.30 से सायं 6 बजे तक आयोजित होंगे शिविर- नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत सभी वार्डो हेतु कैंप शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। यह कैंप सुबह 9.30 बजे से 6 बजे तक लगेंगे जिसमें कोई भी शहर वासी पहुंचकर अपने वंचित कार्य को संपूर्ण करवा सकते हैं। आयुक्त खन्ना ने शहरी सेवा शिविर 2025 हेतु उपायुक्त दिनेश कुमार मण्डोवरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
यहां आयोजित होंगे शिविर- नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत आयोजित होने वाले शिविर वार्ड अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
- 17 सितंबर को वार्ड 4,5,66,67,68 हेतु भंण्डारी दर्शक मंडप चेटक सर्कल
- 18 सितंबर को वार्ड 13,14,15,16,17 हेतु मीरा कला मन्दिर पारस चौराहा पर
- 19 सितंबर को वार्ड 18,19,20,21,22 हेतु सामुदायिक भवन सेक्टर 14
- 20 सितंबर को वार्ड 23,24,25,27 हेतु सामुदायिक भवन आवरी माता पर।
- 23 सितंबर को वार्ड 28,29,31,32,33 हेतु सामुदायिक भवन गायत्री नगर, सेक्टर 5 में
- 24 सितंबर को वार्ड 35,36,37,48,49 हेतु दीनदयाल उपाध्याय परिसर नगर निगम में
- 25 सितंबर को वार्ड 47,40,41,44,43,42 हेतु गणेश जैन छात्रावास सुन्दरवास रोड़ पर
- 26 सितंबर को वार्ड 38,39,30,26 हेतु अटल सभागार सेक्टर-4 में
- 27 सितंबर को वार्ड 50,51,58,34 हेतु आर.एम.वी सूरजपोल पर
- 29 सितंबर को वार्ड 55,56,57,60 हेतु दीनदयाल उपाध्याय परिसर नगर निगम उदयपुर पर
- 1 अक्टूबर को वार्ड 1,2,3,69,70 हेतु एस.आई.ई.आर.टी फतहसागर देवाली पर
- 3 अक्टूबर को वार्ड 6,7,8,9,10,11,12 हेतु आयुर्वेद कॉलेज राड़ जी चौराहा पर
- 4 अक्टूबर को वार्ड 52,61,54,53,59 हेतु आसिन्द की हवेली, जगदीश चौक
- 6 अक्टूबर को वार्ड 45,46,63,64,65,62 गंगु कुंड आयड़ पर शिविर का आयोजन किया जाएगा
नए सम्मिलित क्षेत्रों हेतु भी आयोजित होंगे शिविर- नगर निगम आयुक्त अभिषेक खानदान स्पष्ट किया है कि निगम के वार्डो के साथ जो राजस्व गांव नगर निगम में सम्मिलित किए गए हैं उनके लिए भी शिविर का आयोजन किया गया है।
- 7 अक्टूबर को राजस्व गांव बड़गांव, हवाला खुर्द, हवाला कला, सीसारमा हेतु बड़गांव तहसील कार्यालय, टाईगर हिल्स उदयपुर
- 8 अक्टूबर को राजस्व गांव देवाली गोवर्धन विलास, बलीचा, सविना खेडा, जोगी तालाब, नेला, फांदा हेतु कृषि उपजमण्डी, दक्षिणी विस्तार उदयपुर में
- 10 अक्टूबर को राजस्व गांव तितरड़ी, धोल की पाटी, गुखर मंगरी, बिलिया हेतु पंचायत भवन तितरड़ी में
- 13 अक्टूबर को राजस्व गांव मनवाखेडा, कलडवास, कानपुर, धोली मंगरी, भोईयों की पंचोली, टीला खेडा, डांगीयों की पंचोली, धुणी माता, एकलिंगपुरा हेतु रा.उ.मा.वि, खेड़ा देवी माताजी मन्दिर के पास मादड़ी पुरोहितान उदयपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा
- 15 अक्टूबर को राजस्व गांव रेबारियों का गुडा, रघुनाथपुरा, रूप नगर, शोभागपुरा, भुवाणा, मटुन, खेडा कानपुर, पनवाडी, कमलोद, खबरडीया हेतु भूवाणा पंचायत भवन भूवाणा, बाईपास उदयपुर पर
- 16 अक्टूबर को राजस्व गांव सापेटिया, बेदला खुर्द, बेदला, सुखेर, अम्बेरी हेतु पंचायत समिति बड़गांव सभागार, उदयपुर
- 17 अक्टूबर को राजस्व गांव बेडवास, देबारी, झरनो की सराय, रकमपुरा, ढीकली, वाडा/बाडा, जिंक स्मेल्टर, नलाफला हेतु महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन ढिकली प्रतापनगर में
उपरोक्त स्थानों पर आयोजित होने वाले शिविर में निगम के सभी शाखाओं के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
शिविर में पहुंच शहरी सेवा शिविर 2025 का लाभ ले शहरवासी
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा 17 सितंबर से शहरी सेवा शिविर 2025 की शुरुआत की जा रही है जिसमें निगम से संपादित होने वाले सभी कार्यों को प्रमुखता से संपन्न किए जाएंगे। नागरिक अधिक से अधिक संख्या में अपने क्षेत्र में लगने वाले कैंप में पहुंचकर लंबित कार्यों को प्रमुखता से संपन्न करें, यह कैंप सरकार द्वारा आमजन की सुविधा हेतु आयोजित किए जा रहे हैं। कैंप में राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ भी पात्र वंचित को दिया जाएगा। शहर वासी लगने वाले कैंप में अपने बकाया कार्य संपन्न करावे।
#Udaipur #UrbanServiceCamp #NagarNigamUdaipur #UdaipurNews #UdaipurTimes