उदयपुर के इन इलाकों में 1 जून को नहीं आएगा पानी, PHED ने जारी की नई तारीख
| May 31, 2026, 22:38 IST
Udaipur Times, Water Supply Affected: 31 मई 2026 । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उपखण्ड सप्तम् अंतर्गत कानपुर हैडवर्क्स पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान रहने से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई हैं। Water Supply Affected
सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि पुरोहितों की मादड़ी, सत्यनारायण मंदिर क्षेत्र, रेंजर सा. की गली, अरिहन्त कॉलोनी, उदयप्रताप कॉलोनी, काला भाटा, रोड नंबर 4, लक्ष्मीनगर, ओडबस्ती, पारखजी की बाड़ी, टेका बा का देवरा, युआईटी कॉलोनी, खेड़ा माताजी का क्षेत्र आदि स्थलों पर जलापूर्ति 2 जून को की जाएगी। Water Supply Affected
