6 फ़रवरी को इन इलाको में जलापूर्ति रहेगी बाधित
नांदेश्वर राइजिंग मेन पाइपलाइन के वॉल शिफ्टिंग
| Feb 5, 2026, 20:19 IST
उदयपुर 5 फरवरी 2026। उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की ओर से नांदेश्वर राइजिंग मेन पाइपलाइन के वॉल शिफ्टिंग के कारण नगर उपखंड सप्तम से होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि गणेश नगर पहाड़ा, यूनिवर्सिटी रोड, बड़ी पीपली, छोटी पीपली, गमेती मोहल्ला, प्रेम डेयरी, सरस्वती स्कूल आदि क्षेत्र की शुक्रवार को होने वाली जलापूर्ति बाधित होगी।
