14 अप्रैल 2026 को जलापूर्ति बाधित रहेगी
मानसी वाकल प्रोडक्शन पर आकस्मिक मेंटेनेंस
| Apr 13, 2026, 20:35 IST
उदयपुर 13 अप्रैल 2026 । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उपखण्ड सप्तम के तहत मानसी वाकल प्रोडक्शन पर आकस्मिक मेंटेनेंस होने के कारण मंगलवार को सुबह 11 से 4 बजे के बीच जलापूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रो में बाधित रहेगी जलापूर्ति
बीच छोटी पिपली, बड़ी पिपली, सरस्वती हॉस्पिटल, धर्मराज कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी रोड तथा उच्च जलाशय से न्यू भोपालपुरा, प्रेम नगर, केशव नगर, UIT टंकी से होने वाली सभी जलापूर्ति वाले क्षेत्रों में मंगलवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है।
#Udaipur #UdaipurNews #WaterAlert #WaterSupply #RajasthanNews #LocalNews #CityAlert #BreakingNews #StayUpdated #UdaipurCity
