16 अप्रैल 2026 को जलापूर्ति बाधित रहेगी
झाड़ोल स्थित 132 KV GSS पर आज बिजली आपूर्ति में बाधा बनी कारण
| Apr 15, 2026, 19:42 IST
उदयपुर 15 अप्रैल 2026। शहरी जल परियोजना नगर उपखण्ड प्रथम के तहत मानसी वाकल परियोजना अंतर्गत झाड़ोल स्थित 132 KV GSS पर बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
इसके चलते एकलव्य कॉलोनी, सज्जनगर कॉलोनी तथा छिपा कॉलोनी टंकी से गुरूवार को होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने दी।
#UdaipurNews #WaterSupply #UdaipurUpdate #RajasthanNews #Jhadol #WaterCrisis #LocalNews #UdaipurCity #BreakingNews #MansiWakal #UdaipurLocal #RajasthanUpdates #CivicIssues #UrbanWater
