30-31 अगस्त को कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी

सीसारमा से नान्देश्वर तक सड़क विस्तारीकरण कार्य के चलते पाइपलाइन शिफ्टिंग और GSS रखरखाव कारण जलापूर्ति बंद रहेगी
 | 
water supply affected

उदयपुर 29 अगस्त 2025 । सीसारमा से नान्देश्वर जी की मुख्य सड़क तक उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे सड़क विस्तारीकरण कार्य के तहत विभाग की पाइप लाइन पर संचालित एयर वाल्व की शिफ्टिंग की जानी है। 

इस कारण उक्त पाइप लाइन द्वारा शनिवार को पेयजल आपूर्ति बंद रखी जाएगी। सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि 30 अगस्त को छिपा उच्च जलाशय व कोर्ट परिसर उच्च जलाशय तथा 31 अगस्त को छिपा उच्च जलाशय, अशोक नगर उच्च जलाशय, कोर्ट परिसर उच्च जलाशय, सज्जन नगर उच्च जलाशय एवं एकलव्य उच्च जलाशय से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 

साथ ही मानसी वाकल जीएसएस पर रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए प्रस्तावित शटडाउन भी शनिवार को निर्धारित किया गया है।

#Udaipur Times # WaterSuplyAffected #PHED #UdaipurNews