28-29 मार्च 2026 को जलापूर्ति बाधित रहेगी

झाडोल पर 132 KV GSS के मरम्मत से शटडाउन

 | 

उदयपुर 28 मार्च 2026। शहरी जल योजना नगर उपखण्ड पंचम में शनिवार को मानसी वाकल परियोजना झाडोल पर 132 KV GSS के मरम्मत से शटडाउन होने के कारण जलापूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि शट डाउन होने की वजह से शनिवार को दोपहर कोर्ट टंकी एवं छीपा कॉलोनी टंकी से होने वाली जलापूर्ति एवं रविवार को प्रातः छिपा कॉलोनी, कोर्ट टंकी, एकलव्य कॉलोनी, सज्जन नगर एवं अशोक नगर से होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उपखंड सप्तम अंतर्गत मानसी वाकल में मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन होने के कारण गांधीनगर ए एवं बी ब्लॉक, एक से 11 गांधी कांप्लेक्स, आम्रपाली एवं मंडल तलाई, भोमिया जी, ओसवाल नगर, वर्धमान स्कूल वाली गली, शिव चौक में चलापूर्ति बाधित रहेगी एवं एक दिन आगे बढ़ाई जाती है। यह जानकारी सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने दी।