उदयपुर जलापूर्ति शेड्यूल में बदलाव

नांदेश्वर फिल्टर प्लांट शटडाउन से प्रभावित होंगे कई क्षेत्र
 | 
Water Supply Interrupted

उदयपुर, 27 अगस्त। शट डाउन सहित अन्य कारणों से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उपखण्ड सप्तम एवं पंचम से जुड़े कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

PHED अभियंता ने बताया कि नांदेश्वर फिल्टर प्लांट पर शट डाउन होने के कारण नगर उपखण्ड सप्तम प्रताप नगर क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। नांदेश्वर फिल्टर प्लांट से गुरूवार को गांधीनगर और आम्रपाली कॉलोनी में होने वाली डायरेक्ट सप्लाई एक दिन आगे बढ़ाई गई है। इसी प्रकार 29 अगस्त को उच्च जलाशयों से न्यू भूपालपूरा उच्च जलाशय, प्रेम नगर, केशव नगर, कालिका माता, प्रताप नगर, यूआईटी टंकी, खेमपुरा टंकी, यूनिवर्सिटी टंकी आदि क्षेत्रों में प्रस्तावित जलापूर्ति भी एक दिन आगे बढ़ाई गई है।

इसी प्रकार नगर उपखण्ड सप्तम प्रताप नगर से केशव नगर उच्च जलाशय से गुरूवार को होने वाली जलापूर्ति तकनीकी समस्या के कारण एक दिन आगे बढ़ाई गई है। इससे आशीर्वाद नगर, केशव नगर, रूद्र विहार, शांति नगर, न्यू केशव नगर आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

उधर, सीसारमा से नान्देश्वर जी की मुख्य सड़क तक उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे सड़क विस्तारीकरण कार्य के तहत विभाग की पाइप लाइन पर संचालित एयर वाल्व की शिफ्टिंग की जानी है। इस कारण उक्त पाइप लाइन द्वारा गुरूवार को पेयजल आपूर्ति बंद रखी जाएगी। सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि गुरूवार को छिपा उच्च जलाशय, कोर्ट परिसर उच्च जलाशय एवं 29 अगस्त की छिपा उच्च जलाशय, अशोक नगर उच्च जलाशय, कोर्ट परिसर उच्च जलाशय, सज्जन नगर उच्च जलाशय, एकलव्य उच्च जलाशय से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
 

#UdaipurNews #WaterSupplyUpdate #NandeswarPlant #PublicNotice #UdaipurUpdates 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News