Udaipur Times, UMC, Udaipur News: उदयपुर शहर मे अब साफ सफाई के लिए शहर को ज़ोन मे बांटकर हर इलाके की सफाई की जिम्मेदारी तय की जाएगी । जिसके तहत अधिकारियों से मॉनिटरिंग करने, कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों के रूत्पार नजर रखने एव घर स ही गीला सूखा कचरा अलग करवाने की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा ।
सड़कों से कचरा उठाने के साथ साथ डिवाइडर, पार्क और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के सफाई के साथ कचरा उठाने से लेकर उनके निस्तारण तक पूरे सिस्टम को मॉनिटर किया जाएगा ।
इस व्यवस्था को लागू करने से पूर्व शहर के नए मेयर पारस सिंघवी मंगलवार को इंदौर पहुँचकर वहाँ की सारी व्यवस्था को समझा।
अब उदयपुर मे भी सफाई व्यवस्था का व्यापक रूप देखने को मिलेगा । मुख्य सड़कों के साथ डिवाइडर, पार्क, सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ सफाई के साथ पेड़ों की छँटाई और सड़क किनारे हरियाली के रखरखाव की भी निगरानी होगी ।