उदयपुर मे 12 अगस्त की जलापूर्ति 13 अगस्त को

 | 
Water Supply Interrupted

 

Udaipur Times, Water Supply Affected: उदयपुर शहर के अशोक नगर क्षेत्र में नाला मरम्मत कार्य के दौरान मानसी वाकल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।

इससे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) नगर उपखण्ड पंचम के तहत कोर्ट परिसर स्थित टंकी से बुधवार 12 अगस्त सुबह एवं दोपहर तथा अशोकनगर टंकी से सुबह होने वाली जलापूर्ति एक दिन आगे (यानि 13 अगस्त) बढ़ाई गई है।

उक्त जानकारी सहायक अभियंता इससे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) राजसिंह मनात ने दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News