दिव्यांगता पेंशन के लिए UDID कार्ड अनिवार्य
ताकि पेंशन सुचारू रूप से जारी रहे
उदयपुर 13 फरवरी 2026। राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् पेंशन प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों के लिये डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID कार्ड) बनवाना अनिवार्य कर दिया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में दिव्यांगता के आधार पर लाभ प्राप्त करने के लिये जिन दिव्यांगजनों के पास UDID कार्ड बना हुआ है, उसे जनाधार में अपडेट करवाना होगा।
जिन्होंने कार्ड नहीं बनवाया है, वे ई-मित्र के माध्यम से स्वावलम्बन पोर्टल पर आवेदन कर महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर के निर्धारित कक्ष कमरा नम्बर 89 में जाकर चिकित्सकीय परीक्षण पूर्ण करवा कर ई-मित्र पर अपलोड करवायें और प्रमाणीकरण के बाद जारी UDID कार्ड को जनाधार में अपडेट करवायें ताकि पेंशन सुचारू रूप से जारी रहे।