अतिक्रमण के खिलाफ निगम की लगातार कार्रवाई
उदयपुर 14 नवंबर 2025। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा हैं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सोमवार से लगातार शहर में अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
देहली गेट से देवाली तक हुई कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि देहली गेट से लेकर देवाली तक अतिक्रमण के खिलाफ निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को कार्यवाही में निगम अतिक्रमण निरोधक दस्ते 5 लोहे के केबिन, 3 ठेला गाड़ी जब्त किए गए। इसी के साथ इसी क्षेत्र में 15 दुकानों के आगे 10 फीट से ज्यादा किए गए पक्के एवं कच्चे अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण को लेकर नगर निगम द्वारा शिथिलता नहीं बरती जाएगी। शहर वासी अपने घरों के बाहर किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं होने दे, साथ ही यदि कहीं कबाड़ वस्तु या गाड़ी, टेंपो पड़े हुए हैं तो नगर निगम द्वारा उसे जप्त किया जाएगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
