निगम आयुक्त ने किया प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उदयपुर 19 अक्टूबर 2025। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शनिवार सायंकाल से देर रात तक नगर निगम द्वारा शहर में करवाई गई प्रकाश व्यवस्था एवं रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि दीपावली महापर्व के उपलक्ष में नगर निगम द्वारा शहर की प्रमुख इमारतो , विरासतों के साथ ही सभी द्वारों पर आकर्षक विद्युत सज्जा करवाई गई है। इसी का शनिवार को निरीक्षण किया गया।
आयुक्त खन्ना सर्वप्रथम जगदीश चौक पहुंचे वहां पर प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया इसके पश्चात दाई जी की पुलिया, गणगौर घाट, चांदपोल, चांदपोल पुलिया, ब्रह्पोल, ब्रह्मपोल पुलिया, हाथी पोल देहली गेट आदि स्थान पर करवाई गई प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।
इसी के साथ आयुक्त ने इन स्थानों पर रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया । निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को अपने सफाई कर्मचारियों ने वर्दी पहन कर ही कार्य करवाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
