UMC Election 2026: वोटर ID के अलावा इन 11 वैकल्पिक दस्तावेजों से भी दे सकेंगे वोट

 | 
ALternative Voter ID

 

 

Udaipur Times, UMC Election 2026: राज्य चुनाव आयोग ने आमजन को मतदाता पहचान पत्र के अभाव में 11 अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेज के आधार पर मतदान करने की अनुमति प्रदान की है।

इन 11 दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा अथवा वीबी जी राम जी जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कोर्ड/आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/PSU/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/MLC को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (UDID) शामिल हैं।

इन दस्तावेजों की मूल प्रति ही स्वीकार की जाएगी, सॉफ्ट या फोटोकॉपी दिखाकर मतदान नहीं कर सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News