निगम चुनाव: RCA उदयपुर मे 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगी मतगणना

 | 
UMC Election 2026 Counting

 

Udaipur Times, UMC Election 2026: नगर निगम उदयपुर एवं संबंधित नगरपालिकाओं के चुनाव की मतगणना 14 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से संबंधित नगर पालिका मुख्यालय/नगर निगम मुख्यालय पर शुरू होगी।

नगर निगम उदयपुर की मतगणना के लिए राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर को मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां अलग-अलग वार्ड समूहों के लिए अलग मतगणना कक्ष तथा ईवीएम स्ट्रांग रूम निर्धारित किए गए हैं।

इसके तहत वार्ड 1 से 16 तक की गणना कक्ष संख्या 1 में, वार्ड 17 से 32 तक की कक्ष संख्या 4 में, वार्ड 33 से 48 तक कक्ष संख्या 7 में, वार्ड 49 से 64 तक कक्ष संख्या 8 में तथा वार्ड 65 से 80 तक मतगणना कक्ष संख्या 11 में होगी।

सांख्यिकी और परिणाम संबंधी सूचनाओं के लिए भी व्यवस्था

मतगणना स्थल पर सांख्यिकी संबंधी सूचनाएं तैयार करने, अंतिम परिणाम निर्धारित प्रपत्रों में तैयार करने तथा वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए संबंधित प्रकोष्ठों को आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना के दौरान ईवीएम के डीएमएम कार्ड सहित निर्वाचन सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News