UMC Election 2026: पोलिंग बूथ में पत्रकार भी नहीं ले जा सकेंगे कैमरा व मोबाइल

 | 
UMC Election 2026

 

Udaipur Times, UMC Election 2026: कल 11 सितंबर को उदयपुर नगर निगम, मावली नगर पालिका और कानोड नगर पालिका के आम चुनाव के दौरान पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों के पोलिंग बूथ तथा मतगणना केन्द्रों पर प्रवेश और कवरेज के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। UMC Election 2026

आयोग के निर्देषानुसार अधिकृत पत्रकार को मतदान बूथ के अंदर जाने की अनुमति होगी, लेकिन वहां किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी अथवा वीडियोग्राफी नहीं की जा सकेगी। निर्देशों की अवहेलना होने पर संबंधित मीडियाकर्मी को मतदान केन्द्र अथवा भवन से बाहर जाने के लिए कहा जा सकेगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदान कक्ष में अधिकृत पत्रकारों को फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी अथवा मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। UMC Election 2026

मतगणना के संबंध में नगरीय निकायों की मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना केन्द्र पर पत्रकारों के लिए पृथक कक्ष आरक्षित करने तथा उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई अधिकृत पत्रकार मतगणना कक्ष में जाकर मतगणना प्रक्रिया का अवलोकन करना चाहता है तो उसे कैमरा अथवा मोबाइल फोन के बिना प्रवेश दिया जा सकेगा। इस दौरान एक जिम्मेदार अधिकारी उसके साथ रहेगा, ताकि मतों की गोपनीयता एवं मतगणना प्रक्रिया प्रभावित न हो। UMC Election 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने तथा अधिकृत पत्रकारों को प्रवेश-पत्र जारी करते समय निर्धारित शर्तों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं। UMC Election 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News