UMC Election 2026: पैड न्यूज प्रचार-प्रसार की मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 | 
paid news monitoring

 

Udaipur Times, UMC Election 2026: नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सूचना केंद्र में स्थापित मीडिया प्रकोष्ठ, पैड न्यूज एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का रविवार को प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला कलक्टर कार्यालय की विशेषाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस अदिती यादव ने निरीक्षण किया। UMC Election 2026

निरीक्षण के दौरान सुश्री यादव ने मीडिया प्रकोष्ठ में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय टीवी चौनलों, समाचार पत्रों, एफएम रेडियो तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार की मॉनिटरिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रभारी अधिकारी ने मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान प्राप्त सामग्री, पैड न्यूज की पहचान तथा एमसीएमसी से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। UMC Election 2026

उन्होंने चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री की प्रभावी एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर  दिया। साथ ही प्रकोष्ठ के कार्य की दैनिक रिपोर्ट समय पर प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों एवं आदर्श आचार संहिता का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके। UMC Election 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News