UMC Election 2026: बूथों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग
Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों, मावली और कानोड के 20-20 वार्डों मे कल 11 सितंबर को होने चुनावों के लिए प्रशासन अपनी कमर कस चुका है। UMC Election 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना सभी मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए पूरी सजगता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। UMC Election 2026
सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना हुए दल
नगर निगम उदयपुर क्षेत्र के 40 आरक्षित दलों सहित कुल 450 मतदान दलों ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय स्थित वितरण केंद्र से चुनाव सामग्री प्राप्त की और अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। वहीं नगरपालिका मावली एवं कानोड़ के 4 आरक्षित दलों सहित कुल 44 मतदान दलों ने प्रशिक्षण उपरान्त आवंटित वाहनों ने संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों के प्रस्थान किया। कानोड़ के दलों ने पं. उदय जैन महाविद्यालय कानोड़ और मावली के दलों ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली से सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केंद्र पर मोर्चा संभाला। UMC Election 2026
4 लाख 33 हजार 736 मतदाता करेंगे 331 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
नगरीय निकाय चुनाव - 2026 के तहत द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। उदयपुर जिले में नगर निगम उदयपुर सहित नगरपालिका मावली और कानोड़ में मतदान प्रस्तावित है। नगर निगम के 80 वार्डों सहित कुल 120 वार्डों के लिए मतदान होना है। इसके लिए कुल 331 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उदयपुर नगर निगम में 220, मावली में 59 और कानोड़ में 52 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। उदयपुर मुख्यालय पर 410 मतदान केंद्रों और मावली और कानोड़ के 20-20 केंद्रों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। UMC Election 2026
इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान दलों और सुरक्षा कार्मिकों ने भी बूथों पर पहुंच कर व्यवस्थाएं संभाल ली हैं।