UMC Election 2026 LIVE Update: उदयपुर में दोपहर 1 बजे तक 38.45% वोटिंग

मावली नगरपालिका में 67.57 फीसदी मतदान हो चुका है और कानोड में  दोपहर 1 बजे तक 56.24 फीसदी मतदान हो चुका है
 | 
UMC Election 2026 Voting

Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 12.06% वोटिंग हो चुकी थी। जबकि दोपहर 12 बजे तक 38.45% वोटिंग  हो चुकी है।

उदयपुर नगरीय निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। शहरी सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के साथ ही नगरपालिका मावली और कानोड़ के 20-20 वार्डों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

जहां दोपहर 1 बजे तक उदयपुर में 38.45% मतदान हो चुका है, वहीं मावली नगरपालिका में 67.57 फीसदी मतदान हो चुका है और कानोड में  दोपहर 1 बजे तक 56.24 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है और सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।

चुनाव में उदयपुर नगर निगम के 220 प्रत्याशियों सहित कुल 331 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे। उदयपुर शहर में 406 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है, जबकि मावली और कानोड़ में 20-20 बूथ बनाए गए हैं। उदयपुर के 406 पोलिंग बूथ में से 399 में 1400 तक वॉटर हैं। 1400 से ज़्यादा वॉटर वाले सिर्फ 7 बूथ हैं।

मतदाता संख्या की बात करें तो उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 416143 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं मावली में 8198 और कानोड़ में 9395 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के दौरान होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News