UMC Election 2026: कौन बनेगा पार्षद ? कल खुलेगी EVM

 | 
UMC Counting

 

Udaipur Times, UMC Election 2026, Vote Counting: उदयपुर नगर निगम के चुनाव तो अब पूरे हो गए। प्रत्याशी भी अपनी अपनी पार्टी की बाड़ेबंदी मे चले गए। लेकिन अब सवाल यह है की कौन बनेगा अपने वार्ड का पार्षद? इसके लिए अब से कुछ ही घंटों मे तस्वीर सामने या जाएगी। UMC Election 2026

नगर नगम के 80 वार्डों की काउंटिंग कल सोमवार सुबह 14 सितंबर को होनी है। इसके लिए प्रशासन भी कमर कस चुका है। UMC Election 2026

मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में 14 सितंबर को सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। मतगणना कार्मिकों को सुबह 6.30 बजे तक गणना स्थल पर अपनी उपस्थिति देना अनिवार्य है। UMC Election 2026

नगर निगम के 80 वार्डों की वोट काउंटिंग के लिए 5 गणना कक्ष तय किए गए हैं, तथा प्रत्येक में अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। निगम क्षेत्र की मतगणना के कुल 16 राउण्ड होंगे। UMC Election 2026

प्रत्येक राउण्ड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे। इसमें निगम क्षेत्र में 16-16 वार्डों के लिए तय किए गए सहायक रिटर्निंग अधिकारी वार वार्डों की ईवीएम गणना के लिए लाई जाएंगी। UMC Election 2026

इसी प्रकार वल्लभनगर, मावली, भीण्डर, कानोड़ और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं की मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालय पर स्थापित वितरण एवं संग्रहण केंद्र पर ही होगी। सभी स्थलों पर एक-एक गणना कक्ष स्थापित करते हुए 5-5 टेबल लगाई गई हैं। UMC Election 2026

इधर, उदयपुर एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। गणना स्थल पर अधिकृत पास धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा, अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। इसके अलावा गणना केंद्र पर मोबाइल लेना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। UMC Election 2026

हर वार्ड के लिए रहेंगे अलग एजेंट

मतगणना के दौरान गणना कक्ष में प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहेंगे। उनके सामने ही पूर्ण पारदर्शिता के साथ गणना की प्रक्रिया की जाएगी। इस दौरान वार्ड वार ही एजेंट को कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी, संबंधित वार्ड की गणना पूरी होते ही उन्हें बाहर भेज दिया जाएगा तथा अगले वार्ड के प्रत्याशियों के एजेंट को प्रवेश दिया जाएगा। UMC Election 2026

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News