नगर निगम चुनाव-2026: उदयपुर मे मतदान दलों के लिए 6 रात्रि विश्राम स्थल चिन्हित

 | 
UMC Election 2026 Update

 

Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर मे नगर निगम और स्थानीय नगरपालिका के आम चुनाव- 2026 के तहत मतदान दलों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान दलों के रात्रि विश्राम के लिए उदयपुर शहर में 6 स्थान चिन्हित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मतदान दलों के लिए 7, 9 और 11 सितंबर को जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने चिन्हित स्थलों पर मौसम के अनुसार पानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

रात्रि विश्राम के लिए चिन्हित स्थल

रात्रि विश्राम के लिए आश्रय स्थल, प्रतापनगर (क्षमता 75), मीरा बाई शिवाजी नगर सामुदायिक भवन, उदियापोल (क्षमता 100), चेतक सर्कल पर गुरू गोविन्दसिंह उमावि के सामने स्थित आश्रय स्थल (क्षमता 75), सामुदायिक भवन, हिरण मगरी सेक्टर-14 (क्षमता 100), सामुदायिक भवन, हिरण मगरी सेक्टर-09 (क्षमता 100) और सामुदायिक भवन, चित्रकूट नगर (क्षमता 100) को चिन्हित किया गया है।

संबंधित अधिकारियों को इन स्थलों पर मतदान दलों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदान से पहले और मतदान के बाद आवश्यक विश्राम सुविधा उपलब्ध हो सकेगी
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News