निगम ने सुबह सीज की इमारत शाम को यू डी टैक्स जमा


निगम ने सुबह सीज की इमारत शाम को यू डी टैक्स जमा

महापौर उप महापौर ने कि शहर वासियों से अपील, निगम के कार्यों में दे सहयोग

 
UMC

उदयपुर नगर निगम द्वारा बुधवार सवेरे नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने के कारण सिटी स्टेशन रोड उदयपुर स्थित शोरूम को सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई। 

नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर बुधवार को नगरीय विकास कर जमा नहीं करने पर उदियापोल सिटी स्टेशन रोड, पटेल सर्कल स्तिथ एक संपत्ति को सीज करने की कार्यवाही की गई। 

निगम ने नोटिस में अंकित किया की नगरीय विकास एंव स्वायत शासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक 5513 दिनांक 29.00.2007 एंव अधिसूचना क्रमांक 8884 व 9356 दिनांक 24.08.2016 के तहत के वर्ष 2007 से 2023 तक उक्त संपत्ति का नगरीय विकास कर की कुल बकाया राशि 3,31,172/- रूपये का जमा नही किया गया था। 

संबंधित द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद का कारणं भी नही बताया गया है। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था। सभी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधिन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ती हेतु महेश मोटवानी की, 46 उदियापोल सिटी स्टेशन रोड, पटेल सर्कल उदयपुर स्थित संपति को सीज करने की कार्यवाही की गई। सीज की कार्यवाही के पश्चात संबंधित संपत्ति मालिक ने तुरंत निगम पहुंच कर बकाया नगरीय विकास कर राशि जमा करवाई।

महापौर उप महापौर ने जारी किया अपील 

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक एवं उप महापौर पारस सिंघवी ने शहर वासियों से अपील जारी कर नगर निगम के कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। 

नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर के विकास में नगरी विकास कर कि अहम भूमिका है। शहर की लगभग सभी प्रमुख संपत्ति मालिकों को निगम द्वारा नोटिस वितरित किए जा चुके हैं फिर भी कई लोगों द्वारा अभी तक अपना नगरी विकास कर जमा नहीं कराया है। अतः जिनका भी यू डी टैक्स बकाया है वह जल्द से जल्द नगर निगम में अपना नगरी विकास कर जमा करा सहयोग करे। निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करने का नहीं है लेकिन व्यवस्था को बनाए रखना निगम की मजबूरी है।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal