बिना स्वीकृति 6 मंजिल निर्माण को निगम ने किया सीज

निगम आयुक्त की लगातार सख्त कार्रवाई
 | 
illegal building seized

उदयपुर 4 जनवरी 2025। नगर निगम द्वारा शनिवार को फिर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिना स्वीकृति किए गए 6 मंजिला निर्माण को सीज किया गया।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में जहां पर भी अवैध निर्माण या स्वीकृति विपरीत निर्माण किया गया है उन सभी पर नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी अतः शहरवासी जो भी निर्माण करवा रहे हैं वो पहले से ही नगर निगम द्वारा जिन शर्तों पर स्वीकृति दी गई है उन्हीं शर्तों पर अपना निर्माण करवावे अन्यथा उन्हें नुकसान हो सकता है। नगर निगम नियम विपरीत किए गए कार्यों को कभी भी अनदेखा नहीं करेगी।

यहां हुई कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को शहर के अंबामाता स्थित राडा जी चौराहा पर बिना स्वीकृति 6 मंजिला अवैध निर्माण किया गया था। भूखंड पर बेसमेंट, भूतल और छः मंजिल अवैध होटल, फूड प्लाजा आदि व्यवसायिक गतिविधियां संचालित कर सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा था। जिस पर नगर निगम द्वारा संपूर्ण परिसर को सीज़ किया गया।

निगम अधिकारी, कर्मचारी रहे मौके पर

शनिवार को नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान सहायक नगर नियोजक शुचिता कोठारी, विजय डामोर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, वरिष्ठ सहायक जितेंद्र मेघवाल, पुलिस जवान आदि उपस्थित रहे।

मौके पर बेसमेंट निर्मित पाया गया 

भूतल पर व्यावसायिक दुकान संचालित की जा रही है। उक्त निर्माण शुन्य सेटबेक पर किया गया था एवं सामने की तरफ बाहर 5' की बालकनी एवं साइड में बाहर सडक सीमा में 2' बालकनी का निर्माण किया गया है। पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं मंजिल व्यावसायिक उपयोग में लिया जा रहा है। उक्त सभी निर्माण शुन्य सेटबेक पर किया गया है। पांचवीं मंजिल के ऊपर आंशिक निर्माण कर रूफ टॉप रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था।

नोटिस देकर की कार्यवाही

शनिवार को हुई कार्रवाई के पहले नगर निगम द्वारा नियम अनुसार नोटिस तामील करवाए गए थे। निर्माण कर्ता द्वारा संतोष पद जवाब नहीं दिया गया। जिस कारण नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए संपूर्ण भवन को सीज किया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News