उदयपुर नगर निगम वार्ड 17 का उपचुनाव स्थगित

राज्य निर्वाचन आयोग ने अग्रिम आदेश तक किया स्थगित

 | 
election

उदयपुर 18 जून 2024। उदयपुर नगर निगम के वार्ड 17 के पार्षद ताराचंद जैन के विधायक चुने जाने के बाद वार्ड न. 17 के पार्षद का उप चुनाव को राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिया है। 

राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी संचिता विश्नोई ने आज आदेश पारित किया है कि नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 17 के उपचुनाव माह जून 2024 को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।  उन्होंने उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी को आदेश दिया है की नगर निगम उदयपुर के सदस्य के रिक्त पद हेतु 14 जून 2024 को जारी की गई लोकसूचना को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहरित (Withdraw) कर राज्य निर्वाचन आयोग को सूचित करे। 

ward17 byeelction

राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार वर्तमान में नवीन ज़िलों का गठन होने से उदयपुर ज़िले का परिसीमन होना संभावित है, साथ ही नगर निगम उदयपुर का भी परिसीमन संभावित है, जिससे नगर निगम उदयपुर के वार्डो में वृद्धि हो सकती है तथा वार्डो की सीमाएं भी परिवर्तित होने की संभावना है। अतः उक्त परिस्थिति में उदयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 के उपचुनाव स्थगित किया गया।      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News