शहरी सेवा शिविर 2025 का आगाज
पहले दिन सैकड़ो की संख्या में शहर वासी हुए लाभान्वित
उदयपुर 17 सितंबर 2025। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा बुधवार को शहरी सेवा शिविर का आगाज किया गया जिसमें पहले ही दिन सैकड़ो की संख्या में शहर वासी पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शहरी सेवा योजना 2025 का आगाज किया गया है। पहले दिन भंडारी दर्शक मंडप चेतक सर्कल पर शिविर का आयोजन किया।
शिविर का विधिवत शुभारंभ राज्य सरकार में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, प्रभारी सचिव टी रविकांत, जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा किया गया।
पहले दिन सैकड़ो की संख्या में शहरवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे। शिविर में जिनके दस्तावेज पूर्ण थे उनका त्वरित निस्तारण कर कार्य संपन्न किया गया एवं जिनके दस्तावेज पूर्ण नहीं थे उनको वंचित दस्तावेज निगम में जमा करवाने क्यू आग्रह किया गया है जिससे उनके कार्य सम्पन्न हो सकें। कैंप में तैयार पट्टे सहित सभी प्रमाण पत्रों को अतिथियों द्वारा बंटवाए गए।
#UdaipurTimes #UrbanServiceCamp #UdaipurTimes