वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में भूल सुधार हेतु वैक्सीनेशन सहायता केंद्र होगा स्थापित होगा

भूपालपुरा में स्थापित होगा वैक्सीनेशन सहायता केंद्र

 | 
Covid Certificate

सहायता केंद्र 1 जुलाई 2021 से दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक (सोमवार से शनिवार) कार्य करेगा

उदयपुर शहर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूपालपुरा, (N रोड, भूपालपुरा) में एक वैक्सीनेशन सहायता केंद्र स्थापित किया जा रहा है । जहां आप COVID VACCINATION के पश्चात सर्टिफिकेट में त्रुटि (जैसे प्रथम डोज़ या द्वितीय डोज़ लग गयी परन्तु सर्टिफिकेट नहीं आया, दोनों डोज़ लग गयी परन्तु सर्टिफिकेट प्रथम डोज़ का ही बता रहा है, वैक्सीन का नाम दूसरा आ रहा है, इत्यादि के सुधार हेतु संपर्क कर सकते है ।

यह सहायता केंद्र 1 जुलाई 2021 से दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक (सोमवार से शनिवार) कार्य करेगा ।

DRCHO डॉ अशोक आदित्य ने अपील जारी करते हुए बताया की कृपया संयम बरतते हुए सहायता केंद्र पर दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए अपने वैक्सीनेशन रिकॉर्ड को दुरुस्त करवाये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News