उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उदयपुर का दौरा

मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान में हिस्सा लिया और स्वर्गीय महेंद्र कुमार मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

 | 
jagdeep dhankhar

उदयपुर, 16 नवंबर 2024। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए युवाओं को राष्ट्र प्रथम का सूत्र अपनाना होगा। विकसित भारत का संकल्प युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है। आज के तकनीकी बदलाव के दौर में ’ज़ॉब सीकर’ बनने की बजाय ’जॉब क्रिएटर्स’ बनें क्योंकि पूरी दुनिया उनकी तरफ आशा भरी नज़र से देख रही है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ शनिवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। माननीय उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक ही किसी संस्थान की रीढ़ होते हैं और उन्हीं की वजह से उन संस्थानों का नाम भी होता है। युवा विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे देश के असली कर्णधार है। इसलिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ नवाचारों और तकनीक के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं।

उपराष्ट्रपति ने पूर्व राजपरिवार सदस्य महेंद्र सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को अपनी धर्मपत्नी श्रीमती डॉ.सुदेश धनखड़ संग उदयपुर स्थित समोर बाग पहुँचे। यहां उन्होंने पूर्व राजपरिवार सदस्य श्री महेंद्र सिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और परिवारजनों से मुलाकात कर बैठ कर महेंद्र सिंह मेवाड़ के योगदान और उनकी विरासत को याद करते हुए उनके प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह मेवाड़ ने संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया है। इस दौरान राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ भी मौजूद रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News