उदयपुर के विकसित भारत जन सेवा शिविर में ग्रामीणों को मौके पर मिली राहत

 | 
Viksit Bharat Jan Abhiyan

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर मे विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत ग्रामीणों को मौके पर ही राहत पहुंचाने के लिए जिले के ग्रामीण इलाकों मे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज शनिवार को कुराबड़ में शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा दिलाया गया।

विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बेनीफिट पहुंचाना है। शिविर में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनका मौके पर ही त्वरित समाधान तकनीकी एवं प्रशासनिक तालमेल से किया गया।

खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिला

कास्या ग्राम पंचायत परमदा निवासी कुस्या बाई पिछले कई वर्षों से खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन नहीं मिलने से परेशान थीं। शिविर में उनकी समस्या सामने आने पर विकास अधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग को दस्तावेज प्रस्तुत कराए गए। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया गया।

पेंशन और पालनहार योजना का मिला लाभ

शिविर में चम्पत बाई निवासी गुड़ली विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने पहुंचीं। ई-मित्र के माध्यम से आवेदन करने पर तकनीकी कारणों से आवेदन नहीं हो पा रहा था। वहीं उनकी पुत्री को पालनहार योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर में ही विधवा पेंशन के लिए आवेदन करवाकर स्वीकृति जारी की गई तथा पुत्री के पालनहार योजना में भी आवेदन करवाकर उसे योजना से लाभान्वित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News