उदयपुर 19 अक्टूबर 2025। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शामिल वॉलसिटी इलाके के वार्डो में आज रविवार 19 अक्टूबर 2025 से नियमित जलापूर्ति शुरू होने जा रही है।
शहर विधायक ताराचंद जैन ने बताया की इस व्यवस्था को लागू करने के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे। अब वॉलसिटी के निवासियों को हर दिन नल से जल की सुविधा मिलेगी। जलदाय विभाग ने वार्ड वार समय सारिणी भी तैयार की है। ताकि किसी वार्ड में जलापूर्ति बाधित न हो।
आइये जानते है किस वार्ड में कितने बजे जलापूर्ति होगी।
- वार्ड 15 व 34 (सैफी कॉलोनी, किशनपोल, इंदिरा नगर, बीड़ा) : दोपहर 12 से 1:30 बजे
- वार्ड 13 (खांजीपीर, खड़कजी का चौक, साल्वी कॉलोनी, नूरी चौक, किशनपोल) दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे
- वार्ड 34 (सर्वऋतु विलास, अग्रसेन-शिवाजी नगर, उदियापोल, कमलवाड़ी) दोपहर 3 से 4:30 बजे
- वार्ड 34 (मोगराबाड़ी, सर्वऋतु विलास, शिवाजी नगर) दोपहर 4:30 बजे से 6 बजे
- वार्ड 49 व् वार्ड 50 (रावत बुक स्टोर से वुडलैंड बापू बाजार) सुबह 5 बजे से 6:30 बजे
- वार्ड 50 (मेहता जी की बाड़ी) सुबह 5 बजे से 6:30 बजे
- वार्ड 50 व् वार्ड 59 (अस्थल मंदिर, सूरजपोल, खटीकवाड़ा (सूरजपोल) सुबह 5 बजे से 6:30 बजे
- वार्ड 60 (रामद्वारा चौक, सीमेंट गली, अवाडा चौक, धोली बावड़ी) सुबह 6:30 बजे 8 बजे
- वार्ड 57, 59, 60 (मंडी की नाल, भूपालवाड़ी, खत्रियों की गली, कमल बैंड गली, चौधरी गली) सुबह 6:30 से 8 बजे
- वार्ड 50, 59 (अमल का कांटा, खेरादीवाडा, मुख़र्जी चौक) सुबह 8 से 9:30 बजे
- वार्ड 50 (कैलाश कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी) सुबह 9:30 बजे से 10:45 बजे
- वार्ड 49 व वार्ड 60 (वुडलैंड बापू बाजार से दिल्ली गेट सुबह 9:30 बजे से 10:45 बजे
- वार्ड 13 (माछला मगरा) शाम 7 से 8 बजे
- वार्ड 5 व् वार्ड 55 (गोगावत वाड़ी, इलाजी का नीम, महावत वाड़ी, चांदपोल, पन्नाधाय मार्ग, पुरोहित जी की खुर्रा, भैरूघाटी, बारी घाट सुबह 4:30 से 6:40 बजे
- वार्ड 54, 58, 59 (कुम्हारवाडा, मुख़र्जी चौक, इमली चौक, न्यारगरों का मोहल्ला, नायकवाड़ी, सिंधी बाजार, कमल गली, भड़भूजा घाटी) सुबह 4:30 से 6:40 बजे
- वार्ड 5, 52, 55 (जगदीश चौक से घंटाघर, लालघाट, सिटी पैलेस, गणगौर घाट, गाड़िया देवरा, नावघाट, पांडुवाड़ी, गणेश घाटी, नानी गली) सुबह 6:40 से 8:10 बजे
- वार्ड 51 (हेलावाड़ी) सुबह 6:40 बजे 8:10 बजे
- वार्ड 51 (रावजी का हाटा पोस्ट ऑफिस रोड, कालाजी गोराजी क्षेत्र, नाइयों की तलाई, पिपलेश्वर, पासवान गली, नज़र बाग़ सुबह 9:10 से 10:40 बजे
- वार्ड 53 (कसारो की ओल, टिम्बा, घाणेराव घाटी सुबह 10:40 बजे से 12:10 बजे
- वार्ड 54, 56, 57 (मेहता जी की खिड़की, मोती चोहट्टा रोड, मालदास स्ट्री, सिंघटवाड़ी, बापना गली, क़ाज़ीवाडा, मोइय्यदपूरा, नजम मार्ग सुबह 10:40 से 12:10 बजे
- वार्ड 57 (छोटा और बड़ा भोईवाडा, आदेश्वर कॉलोनी, लुकमान मार्ग, कहार भोईवाड़ा, मोचियों का नोहरा, सोनियों की गली) दोपहर 12:10 बजे से 1:40 बजे
- वार्ड 50, 51 (गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी, कांजी का हाटा) दोपहर 1:40 बजे से 3:10 बजे
- वार्ड 53 (पीछोली दोपहर 1:40 बजे 3:10 बजे
- वार्ड 52, 53 (वारियों की घाटी, सोलंकियों की घाटी, ऊंटो का कारखाना, चिंतामन घाटी दोपहर 3:10 से 4:40 बजे
- वार्ड 53, 58 (जड़ियों की ओल, भंडारियो का घाट, बोलियों का चौक, सोना सेहरी, दाता भैरु, श्रीनाथ मार्ग, हुमडो की सेहरी) दोपहर 3:10 बजे से 4:40 बजे
- वार्ड 54, 55 (करजाली हाउस, तंबोलियों की गली, शिवरती हाउस, गंगा गली दोपहर 4:40 से 6:10 बजे
- वार्ड 56 (सिलावटवाड़ी, खटीकवाड़ा(हाथीपोल), डाकोतवाड़ी सुथारवाडा, बस्तीराम जी की बाड़ी, हाथीपोल, पन्नाधाय मार्ग, नाईवाडा चौक) दोहपर 4:40 बजे से 6:10 बजे
- वार्ड 55 (जाटवाड़ी, चित्तौड़ो का टिम्बा, कल्लेसात , इमली घाट, पन्नाधाय मार्ग शाम 7:40 बजे से 9:10 बजे
- वार्ड 12 (नागानगरी, हनुमान घाट, नागरवाड़ी, खोड़ी इमली, भींडर की हवेली, बागरो का नोहरा, ब्रह्मपोल, अंबापोल, जाड़ा गणेशजी, अमराई रोड) शाम 7:40 बजे से 9:10 बजे