उदयपुर में 4 और 5 अगस्त को इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई
| Aug 3, 2026, 18:10 IST
Udaipur Times, Udaipur Water Supply Update: शहरी जल योजना नगर उपखण्ड पंचम के अन्तर्गत मंगलवार 4 अगस्त को मानसी वाकल परियोजना, झाडोल एवं नान्देश्वर फिल्टर प्लांट की राईजिंग पाइप लाइन के मरम्मत कार्य किया जा रहा है। Udaipur Water Supply Update
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियन्ता (नगर उपखण्ड पंचम) राजसिंह मनात ने बताया कि राइजिंग पाइप लाइन के मरम्मत कार्य प्रक्रियाधीन होने के कारण मंगलवार को दोपहर में छीपा काॅलोनी एवं कोर्ट परिसर उच्च जलाशय से होने वाली जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ाया गया है। Udaipur Water Supply Update
इसी प्रकार बुधवार 5 अगस्त को सुबह सज्जन नगर एकलव्य काॅलोनी एवं छीपा काॅलोनी से होने वाली सप्लाई को भी एक दिन आगे बढ़ाया गया है। Udaipur Water Supply Update
