22 अगस्त को इन इलाको में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

फतहसागर में लाईन लिकेज का मरम्मत कार्य 

 | 
Water Supply affected

उदयपुर 21 अगस्त 2025। शहरी जल योजना नगर उपखण्ड पंचम उदयपुर में गुरूवार को फतहसागर झील में लाईन लिकेज के मरम्मत कार्य होने से शुक्रवार को शहर के कई इलाको में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया की अम्बावगढ़ टंकी से होने वाली जलापूर्ति से अम्बामाता कच्ची बस्ती, लोहा बाजार, चेतक, हाथीपोल, मधुबन, ट्रेंच कॉलोनी, हजारेश्वर कॉलोनी, अश्विनी बाजार आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।