उदयपुर के इन इलाकों में कल 30 मई को नहीं आएगा पानी, जानें वजह

 | 

Udaipur Times, Water Supply Affected:  29 मई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा फतहसागर झील से शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है। फतहसागर स्थित पंप हाउस का 18 इंच का वाल्व खराब हो जाने के कारण संबंधित क्षेत्रों में शनिवार को होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि वाल्व की मरम्मत में समय लगने के कारण नगर उपखंड सप्तम के अंतर्गत केशव नगर, कालका माता, खेमपुरा और यूआईटी टंकियां शनिवार को नहीं भरी जा सकेंगी। Water Supply Affected

इन टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार की जलापूर्ति अब रविवार को की जाएगी। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह कर सहयोग की अपील की है। Water Supply Affected

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News